February 12, 2026

बीकानेर देर रात्रि 8-10 युवकों में हुआ झगड़ा।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर देररात्रि चाकू बाजी की घटना व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की है जहां पर वल्लभ गार्डन में 8-10 युवकों के बीच हुए झगड़े ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया इस दौरान हुई चाकू बाजी में एक युवक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बल्लभ में 8 से 10 युवक आपस में झगड़े गए इसी दौरान गणेश नाम के एक युवक ने चाकू निकाल लिया और हमला कर दिया व्यास कॉलोनी थाना अधिकारी विक्रम तिवारी के अनुसार झगड़े में सर्वेश नाम का युवक घायल हुआ है जिसके सिर के पीछे के हिस्से पर चोट लगी है उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया हालांकि सूत्रों के अनुसार मारपीट में दो युवकों को चोट आई है और दोनों के टांके लगाए गए पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर एक युवक  के घायल होने की जानकारी दी है सीआई विक्रम तिवारी के अनुसार गणेश नामक युवक जो कि बदमाश पर्वती का बताया जा रहा है उसकी सर गर्मी से तलाश की जा रही है फिलहाल विवाद के मुख्य कारण का खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है आज आखिर इतनै ज्यादा युवक वहां क्यों जमा हुए और झगड़े की जड़ क्या थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *