बीकानेर 7 साल की मासूम बच्ची को फॉर्च्यूनर गाड़ी ने कुचला मौके पर ही मृत्यु।
दर्दनाक दुर्घटना की खबर बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र से है जहां पर रोड़ा गांव में बाईपास पर एक 7 साल की मासूम बच्ची की सड़क हादसे में दर्दनाक मृत्यु हो गई, जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया, इसके बाद बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई,
