बीकानेर 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की।
बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र में एक 44 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, घटना का मालूम चलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, पुलिस के अनुसार घटना गंगाशहर के भटड गली पुरानी लाइन स्थित एक मकान की है मृतक की पहचान पुखराज पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई,परिजनों या आसपास के लोगों ने जब पुखराज को फंदे से झूलता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने यह आत्मघाती कदम किस मानसिक तनाव या परेशानी के चलते उठाया। घटना की सूचना मिलते ही खादिम खिदमतगार सोसायटी वह असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे और गंगा शहर थाना पुलिस की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।