April 2, 2026

बीकानेर 21 वर्ष के युवक ने जहर का सेवन किया हुई मृत्यु जांच में जुटी पुलिस।

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

बीकानेर जहर सेवन की वजह से एक युवक की मृत्यु का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर शहर के बजू थाना क्षेत्र, में आर डी 860 बांगड़सर गांव में एक 21 साल के युवक लतीफ ने संदिग्ध परिस्थिति में जहर का सेवन कर लिया, जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई, युवक के भाई जमालुद्दीन ने रिपोर्ट दी है कि उसका भाई खेत में कार्य कर रहा था, और इस दौरान उसने जहर का सेवन कर लिया जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई, इसके बाद उसकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन जहर ज्यादा फैल जाने के कारण उसकी बचाया नहीं जा सकता, सूचना मिलने पर बज्जू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार हेतु शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया पुलिस ने युवक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थिति में जहर का सेवन किया मानसिक तनाव में या फिर किसी प्रकार का घरेलूविवाह था? पुलिस युवक के मोबाइल और अन्य जानकारी जुटा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *