February 12, 2026

बीकानेर 13 वर्षीय नाबालिक बच्ची ने की आत्महत्या।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है जहां पर एक 13 वर्ष से नाबालिक बच्ची ने आत्महत्या कर ली जानकारी के अनुसार जेएनवी थाना कॉलोनी क्षेत्र में  अंबेडकर कॉलोनी, में एक 13 वर्षीय बालिका ने अपने घर में आत्महत्या कर ली, घटना के समय बालिका के माता-पिता घर पर नहीं थे वह अपने गांव बिहार गए हुए थे घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।

थाना अधिकारी विक्रम तिवारी के अनुसार बच्ची के माता-पिता अपने गांव बिहार सिवान गए हुए थे, घर में 13 वर्षीय बालिका अपने भाई के साथ रह रही थी, शाम के समय जब भाई बहन इधर-उधर थे तो बालिका ने यह खौफनाक कदम उठाया, घटना का मालूम चलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया, इसके बाद बालिका को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत् घोषित कर दिया, पुलिस ने परिजनों को बिहार सूचित कर दिया है उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। इतनी कम उम्र में बालिका ने यह कदम क्यों उठाया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *