February 12, 2026

रेल बीकानेर रेल पटरी पर युवक का शव मिला।

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ कस्बे में सुबह रेल पटरी के नजदीक एक 26 वर्षीय युवक का शव मिला जिसकी वजह से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना मिलने के बाद श्री डूंगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया ।

जानकारी के अनुसार डूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के हेमासर की ओर करीब 4 किलोमीटर दूर युवक का शव गंभीर चोट लगी अवस्था में पड़ा मिला सूचना मिलने पर ASI राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल पुनीत कुमार सहित टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए शुरुआती जांच में हादसा या किसी अन्य कारण से मौत कि आशंका जताई जा रही है युवक की जेब से आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान डूंगरगढ़ निवासी के रूप में हुई पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना करने के प्रयास किया फिलहाल सब मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है युवक की पहचान और पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के कारण का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा  पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *