
. ‼️ 🕉️ ‼️
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞
📜««« आज का पञ्चांग »»»📜
कलियुगाब्द……………………5124
विक्रम संवत्…………………..2079
शक संवत्……………………..1944
मास……………………………..माघ
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी………………………..त्रयोदशी
संध्या 06.58 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
रवि………………………..उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 07.05.00 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.16.03 पर
सूर्य राशि……………………….मकर
चन्द्र राशि………………………मिथुन
गुरु राशि…………………………मीन
नक्षत्र………………………….पुनर्वसु
दुसरे दिन प्रातः 09.13 पर्यंत पश्चात पुष्य
योग………………………….विष्कुम्भ
दोप 01.00 पर्यंत पश्चात प्रीती
करण…………………………..तैतिल
संध्या 06.58 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु…………………….(तप:) शिशिर
दिन………………………..शुक्रवार
🇮🇳 राष्ट्रीय सौर माध, दिनांक १४
( तपमास ) !
🇬🇧 आंग्ल मतानुसार दिनांक
०३ फरवरी सन् २०२२ ईस्वी !
☸ शुभ अंक……………………3
🔯 शुभ रंग……………आसमानी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.18 से 01.02 तक ।
👁🗨 राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 11.17 से 12.40 तक ।
🚦 दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
🌞 उदय लग्न मुहूर्त –
मकर
05:55:46 07:32:06
कुम्भ
07:32:06 09:16:21
मीन
09:16:21 10:47:39
मेष
10:47:39 12:28:23
वृषभ
12:28:23 14:27:01
मिथुन
14:27:01 16:40:43
कर्क
16:40:43 18:56:53
सिंह
18:56:53 21:08:42
कन्या
21:08:42 23:19:21
तुला
23:19:21 25:33:59
वृश्चिक
25:33:59 27:50:09
धनु
27:50:09 29:55:46
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.31 से 09.54 तक लाभ
प्रात: 09.54 से 11.16 तक अमृत
दोप. 12.39 से 02.02 तक शुभ
सायं 04.48 से 06.11 तक चंचल
रात्रि 09.25 से 11.02 तक लाभ ।
📿 आज का मंत्रः
|| ॐ विकटाय नम: ||
📢 सुभाषितानि :-
केयूरा न विभूषयन्ति पुरुषं हारा न चन्द्रोज्ज्वलाः
न स्नानं न विलोपनं न कुसुमं नालङ्कृता मूर्धजाः।
वाण्येका समलङ्करोति पुरुषं या संस्कृता र्धायते
क्षीयन्ते खलु भूषणानि सततं वाग्भूषणं भूषणम्॥
अर्थात :
बाजुबंद पुरुष को शोभित नहीं करते और न ही चन्द्रमा के समान उज्ज्वल हार, न स्नान, न चन्दन, न फूल और न सजे हुए केश ही शोभा बढ़ाते हैं । केवल सुसंस्कृत प्रकार से धारण की हुई एक वाणी ही उसकी सुन्दर प्रकार से शोभा बढ़ाती है । साधारण आभूषण नष्ट हो जाते हैं, वाणी ही सनातन आभूषण है ॥
🍃 आरोग्यं :-
लिवर को स्वस्थ रखने के उपाय –
- यदि आप शराब पी रहे हैं, तो उसे आप सीमित कीजिए या फिर बिलकुल ही बंद कर दीजिए। क्योंकि यह आपके सेहत को तो खराब करता है, साथ ही आपके घर को भी तभा करता है।
- नमक केवल हाई ब्लड प्रेशर का कारण नहीं होता बल्कि यह लिवर को भी हानि पहुंचाता है। इसलिए इसका भी सीमित मात्रा में सेवन कीजिए।
. ⚜ आज का राशिफल ⚜
🐐 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें।
🙎🏻♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभ समय।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें।
🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
. 🚩 🎪 ‼️ 🕉️ महालक्ष्म्यै नमः ‼️ 🎪 🚩
☯आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो☯
. ‼️भरत भार्गव ज्योतिष ‼️
. ‼️ शुभम भवतु ‼️
. ‼️ जयतु भारती ‼️
. 🚩🇮🇳‼️ भारत माता की जय ‼️🇮🇳🚩
ßß